Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

Uncategorized

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं।

 

 

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने बधाई संदेश में श्री साहू ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के उत्तरोत्तर उन्नति के लिए कामना की है।

पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर 2080, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री साहू ने कहा है कि 18 मार्च से नव संवत्सर 2080 और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, साथ ही इस दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी बढ़ी धूम धाम से मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि आदि शक्ति माँ दुर्गा की उपासना का पर्व है। यह पर्व हमें मातृ शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने और नवीन उत्साह के साथ लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा छत्तीसगढ़ वासियों पर सदैव बनी रहे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *