Breaking
ग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

अंडा में चैत्र नवरात्रि की तैयारी

अंडा में चैत्र वासंती नवरात्रि पर ज्योति कलश स्थापना, 19 मार्च से होंगे धार्मिक कार्यक्रम

 

रिपोर्ट – युसूफ खान

 

अंडा // दुर्ग // 

 

गौरव ग्राम अंडा (गांधीनगर ) में चैत्र वासंती नवरात्रि के पावन अवसर पर जय सहोदर राउत बाबा नरसिंग नाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों द्वारा जारी जानकारी अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए ज्योति कलश स्थापना का कार्यक्रम रखा गया है।

चैत्र वासंती नवरात्रि के दौरान कुल 201 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं से अग्रिम राशि 2100 रुपये प्रति ज्योति निर्धारित की गई है और 15 मार्च 2026 तक स्थान आरक्षित करने की अपील की गई है।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न तिथियों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसकी शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से होगी। इसके बाद 23 मार्च (सोमवार), 26 मार्च (गुरुवार) तथा 26 मार्च (शुक्रवार) राम नवमी के दिन विशेष पूजा-अर्चना और ज्योति विसर्जन कार्यक्रम संपन्न होगा।

यह आयोजन ग्राम अंडा, जिला दुर्ग में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता जगदंबा के दर्शन कर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *