Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला

चिल्हाटीखुर्द में बच्चे को कुत्ते काटा

चिल्हाटीखुर्द में पागल कुत्ते ने बच्चे को करीब 17 जगहों पर काटा बच्चा गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत इलाज हेतु अस्पताल ले गए 

 

✍🏾 एम डी युसुफ खान ✍🏾

 

दुर्ग // बालोद //

 

बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के चिल्हाटीखुर्द गांव में पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने पहले मवेशियों पर हमला किया और फिर राहगीरों को निशाना बनाया। जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया । 4 साल के मासूम पर बेरहमी से हमला, हालत गंभीर घटना के दौरान गांव में खेल रहे एक 4 साल के बच्चे पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने बच्चे को करीब 17 जगहों पर काटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लगातार हमलों से भड़के ग्रामीण, गुस्से में कुत्ते को मार डाला कुत्ते के लगातार हमलों से पहले से ही परेशान ग्रामीणों का गुस्सा तब फूट पड़ा, जब मासूम बच्चे पर हमला हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर पागल कुत्ते को पीट पीटकर मार डाला। गांव में दहशत का माहौल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग घटना के बाद पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा और खतरनाक जानवरों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *