Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

मोबाइल की दुष्परिणाम का आयोजन

मोबाइल के दुष्परिणाम विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन सम्पन्न

रायपुर। शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में मोबाइल के दुष्परिणाम” विषय पर एक जागरूकता आधारित अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंदिया से पधारे श्री गुरदीप सिंह छाबड़ा, एजुकेशन लीडर, टीचर ट्रेनिंग एवं स्टूडेंट मेंटरशिप स्पेशलिस्ट रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में मोबाइल एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम बच्चों की एकाग्रता, मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार एवं पारिवारिक संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने साइबर बुलींग, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों द्वारा फैलायी जा रही भ्रामक जानकारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। साथ ही, अभिभावकों को बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम सीमित करने, पैरेंटल कंट्रोल अपनाने तथा सकारात्मक डिजिटल आदतें विकसित करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता हैं तथा शिक्षक समाज में सकारात्मक डिजिटल व्यवहार के संवाहक बन सकते हैं।
इस अवसर पर एससीईआरटी से श्री के. के. शुक्ला, श्री कौस्तुभ चटर्जी, श्री बोदले ,द्विवेदी सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भावना चौहान ने की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें
श्रीमती शेफाली मिश्रा (IQAC प्रभारी), श्रीमती कल्पना देशमुख( एम.एड प्रभारी),डॉ. सीमा अग्रवाल,(बी.एड. प्रभारी), श्रीमती अनुपमा अंबष्ट, डॉक्टर स्वीटी चंद्राकर, श्रीमती मंजूषा तिवारी, डॉ. लता मिश्रा,सुलभा उपाध्याय, मधु दानी श्रीमती किरण बदेशा श्रीमती सपना शुक्ला ,श्री शांतनु विश्वास, श्री सतीश तिवारी सहित अन्य संकाय सदस्य एवं कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संगीता कर्मकार एवं श्रीमती पूनम साहू द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अंत में श्री वर्मा जी द्वारा कविता की पंक्तियों “क्या अजीब दस्तूर होता जा रहा है ,हम चांद के तो करीब आदमी, आदमी से दूर होता जा रहा है।”से आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों में मोबाइल को लेकर जागरूकता विकसित हुई।।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *