Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

पाटन में मेला मंडई का आयोजन

पाटन में 17 वर्षों बाद होगा भव्य पाटन मंडई मेला, भव्य मीना बाजार के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

पाटन। मां महामाया एवं नगर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के आशीर्वाद तथा स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्यधरा पाटन में आगामी 06 जनवरी 2026 मंगलवार को भव्य पाटन मंडई मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला रेस्ट हाउस के पास खेल मैदान, पाटन में आयोजित होगा। पाटन में 17 वर्षों बाद मेला का आयोजन हो रहा है।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. श्री गजेंद्र यादव जी, कैबिनेट मंत्री (छ.ग.) रहेंगे। अध्यक्षता मा. श्री विजय बघेल जी, सांसद दुर्ग लोकसभा, अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों में मा. श्री ललित चंद्राकर जी, मान. श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा जी, मा. श्री जितेंद्र वर्मा जी, मा. श्री दिलीप साहू जी एवं श्रीमती रानी केशव बंछोर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 

अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन योगेश निक्की भाले ने कहा कि मेले में आमजन के मनोरंजन हेतु विशाल मीना बाजार, जल परी, हवाई झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला, रोमांचक गेम्स, डिस्काउंट ऑफर सामान एवं व्यंजनों की बगिया दुकानों की आकर्षक व्यवस्था की गई है।

मेला स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच “रंग सागर” द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ी लोककला मंच द्वारा चिन्हारी लोक मंजीरा एवं पायल साहू लोक गायिका की मनमोहक प्रस्तुति होगी।

इस भव्य आयोजन के आयोजक श्री योगेश निक्की भाले (अध्यक्ष) उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण नगर पंचायत पाटन हैं।

नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित पाटन मंडई मेले में शामिल होकर सांस्कृतिक विरासत, मनोरंजन और मेलों की परंपरा का आनंद लें।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *