Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

चंद्रनाहु कुर्मी समाज का महाअधिवेशन जमगांव एम

जामगांव एम में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय चंद्राकर समाज दुर्गराज का महाअधिवेशन

 

पाटन। चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय चंद्राकर समाज के गौरव एवं एकता को सशक्त बनाने हेतु 56 वॉ विशाल महा अधिवेशन का आयोजन 5 अप्रेल रविवार को जामगांव एम में किया जा रहा है।
उपक्षेत्र जामगांव एम के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने बताया कि इस महाधिवेशन में हमारे बीच प्रदेश के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों में प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री मान विजय शर्मा जी, अध्यक्षता दुर्गराज के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर जी, विशिष्ट अतिथि मान विजय बघेल जी सांसद दुर्ग, मान ललित चंद्राकर जी उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन एव विधायक दुर्ग ग्रामीण सहित अन्य अतिथिगण रहेंगे वही द्वितीय सत्र में मुख्यातिथि मान भुपेश बघेल जी पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एव विधायक पाटन, अध्यक्षता प्रदीप चंद्राकर जी अध्यक्ष दुर्गराज, एव अन्य सामाजिक पदाधिकारी एव जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थित रहेंगे।
श्री चंद्राकर ने बताया कि यह महाअधिवेशन समाज के संगठन, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान एवं आर्थिक उन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को मुख्यधारा से जोड़ना, महिला, युवा, किसान एवं व्यापारी वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत करना है। आप सभी से सादर आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महाअधिवेशन को सफल बनाएं एवं समाज की एकता और शक्ति का परिचय दें।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *