Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

डौंडी ब्लाक में खूनी संघर्ष

गांव में आम बैठक के दौरान खूनी हमला,बीच बचाव करने आये युवक पर चाकू मारकर हत्या लोगों में डर 

 

रिपोर्ट — एम डी युसुफ खान

दुर्ग // बालोद // 

 

बालोद जिले के डौंडी लोहारा

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगी भाट में बीती रात एक खौफनाक वारदात सामने आई है।जहां गांव की सार्वजनिक बैठक के दौरान एक युवक की चाकू लाठी डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई।

 

बीच बचाव करने आये युवक पर प्राणघातक हमला 

मृतक की पहचान कुणाल देशमुख के रूप में हुई है। जो जोगी भाट के वर्तमान उप सरपंच डोमेंद्र देशमुख का भतीजा था। बताया जा रहा है कि कुछ मुद्दों को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। और युवक पर हमला कर दिये। जिससे युवक की मौत हो गई। और मारने की पुष्टि हुई है।जो पूर्व सरपंच बेदलाल साहू का बेटा बताया जा रहा है।इसके अलावा बेद लाल साहू, परमेश्वर देशमुख,लोकनाथ यादव, टुमन, प्रमोद देशमुख ,देवेंद्र देशमुख, सत्यम ,भोज कोठारी ,झग्गर देशमुख,चीमन देशमुख और कोटवार टोमन साहू पर भी विवाद बढ़ाने और हत्या में शामिल होने के आरोप उप सरपंच ने लगाए हैं।

 

पुलिस जांच जारी है कई संदेही हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है ।लेकिन मुख्य आरोपी की पुष्टि की जा चुकी है ।अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है सबूत जुटाने की प्रक्रिया चल रही है।

 

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल है। वहीं कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं । ज्ञात हो कि पिछले दिनों ही में बालोद जिले में चाकू बाजी की गई घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसमें गंजपारा स्थित शराब दुकान में भी एक युवक पर ताबड़तोड़ हमला हुआ था। जिसमें आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जोगी घाट की यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है कि वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें, शांति व्यवस्था बहाल करें ,और इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाए ।एक और युवा की मौत कई सवाल छोड़ गए हैं। भरी बैठक में इस तरह की हत्या की घटना समाज को झकझोर कर रख दिया है। और लोगों की नजरे पुलिस कार्यवाही पर टिकी हुई है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *