संतोषी पारा गणेश चौक में शराबियों का जमावड़ा छेड़खानी की शिकायत
सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग छावनी थाना को मोहल्लेवासियों ने सौंपा ज्ञापन

भिलाई नगर। सीसीटीवी लगाने की मांग भिलाई। छावनी थानांतर्गत कैंप 2 संतोषी पारा वार्ड 33 / गणेश चौक के निवासियों ने मुहल्ले में सीसीटीवी कैमरे की मांग की मूलनिवासियों ने मुहल्लेवासियों को उक्ताक्षय की जानकारी छावनी थाने में ज्ञापन में बताया है कि छोटी छोटी बातों में चाकू बाजी की घटनाएं आम बात हो गई है।शाम , रात को ही नहीं दिन-दहाड़े मुहल्ले के कुछ युवाओं ने मिलकर बाहरी लड़के शराबखोरी युवतियों और महिलाओं से गाली गलौज छेड़खानी करते हैं। और रोज कमाने खाने वाले स्तर के श्रमिकों के मुहल्ले में इस तरह की घटनाएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो किसी अप्रिय एवं बड़ी घटनाएं घट सकती है।अंततः मुहल्लेवासियों ने छावनी थाने में महिलाओं एवं आम नागरिकों व श्रमिकों की सुरक्षा को देखते हुए यथाशीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु पहल करने की मांग की है, जिससे आम नागरिकों को भयमुक्त निश्चित एवं सुरक्षित महसूस कर सकें।