Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

राजनीति

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जारी है जन संपर्क दौरा, विधानसभा वासी लगातार करा रहें समस्यायोँ और अनियमितताओं से अवगत*

दुर्ग। दुर्गग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झोला, तिरगा, भोथली,रुदा, निकुम, मासाभांट, आमटी, आबादी आमटी, आलबरस, एवं खाड़ा में जन सम्पर्क दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, उनकी मदद कर रहे हैं और उनके कार्यकाल में स्वीकृत किए गए विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं।

साथ ही उन्होंने ने कांग्रेस के संघठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ से कांग्रेस पार्टी में नए लोगों के साथ महिलाओं एवं युवाओं को भी जोड़ने का आह्नान किया है।

इस दौरान विधानसभा वासियों द्वारा लगातार अलग अलग समस्यायें जैसे ग्राम झोला मे ठेकेदार की लाफरवाही से 10 से अधिक काम स्वीकृत कार्यों को आधुरा छोड़ देना, साथ ही इस क्षेत्र मे लगातार बिजली कटौती हो रही है जिससे लोग गर्मी में भारी परशानी हो रही है। वर्तमान में विधानसभा के ग्राम पंचायत के सरपंचो को काम नहीं देना,सीधा ठेकेदार को काम दिया जा रहा है जिससे ग्राम पंचायत के सरपंच इस सरकार से नाराज है। किसानों को अभी से खाद की समस्या आ रही है,पीने का पानी नियमति नहीं मिलना, मनरेगा कार्य बंद होना, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी,ग्राम आमटी बस्ती में सड़क मोड़ पर ब्रेकर बनवाने की,महिला समूहों को काम नहीं मिलना,अवैध शारब गांव गांव में बिकना, युवाओं को रोजगार नहीं मिलाना, बिजली कटौती जैसे कई मूल भूत सुविधाओं की विधानसभा में भारी कमी है। इन्हें सुनकर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इनके निराकरण हेतु विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया है.

इस अवसर ग्राम तिरगा में ग्रामीण जनों ने कांग्रेस पार्टी के विचार रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. इस अवसर गाँव में हरियाली लाने हेतु पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर , अध्यक्ष ब्लांक कांग्रेस कमेटी प्रदीप चन्द्रकार, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग राकेश हिरवानी,अध्यक्ष केश शिल्प कला बोर्ड नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव ,पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत देवेन्द्र देशमुख,जनपद सदस्य दामिनी देशमुख,पूर्व जनपद सदस्य रुपेश देशमुख, गोपेश्वर बेलचंदन,बाबू लाल देशमुख, घनश्याम देशमुख, नंद कुमार साहू, जीवन सिन्हा, सरपंच बंसती निषाद, घनश्याम देशमुख, रमेश साहू, सहेली देशमुख, पुरुषोत्तम चौधरी, सरपंच आमटी दुर्गा चौधरी,बलराम देशलहरे, धरमदास साहू, देवेंद्र राजू देशमुख, आशाराम टंडन, देवलाल साहू, टीकाराम साहू, भीषम चौधरी, कन्हैया लाल साहू, मानसिँह साहू, नीरज साहू, देवीलाल देशमुख,पूर्व सरपंच आशा देशमुख,प्यारे लाल देशमुख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *