Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

युक्तिकरण से 400 स्कूल बंद हो जाएंगे

युक्तिकरण से 4000 हजार सरकारी स्कूल बंद हो जाएंगे

भाजपा ने शिक्षा विभाग को प्रयोगशाला बनाया : ताम्रध्वज साहू

 

दुर्ग ।भाजपा सत्ता में आने के बाद आपा खोकर शिक्षा विभाग को मानो प्रयोगशाला बना लिया, जहां प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान चलाकर शिक्षा विभाग को सुधारने का ढोल पीट रही है।

उक्त बातें कांग्रेस सरकार के पूर्व गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक रहे ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश के विष्णुदेव सरकार पर तंज कसते हुए कही। वही दूसरी ओर स्कूली विभाग के शालाओं और शिक्षको का युक्तिकरण के कदम से पूरे प्रदेश भर में तकरीबन 4000 हजार सरकारी स्कूल बंद हो जायेगे, वहा कार्यरत स्कूल के सफाई कर्मी और बरसात, ठंड व गर्मी में बच्चो को आग में तपकर दशको से मिड डे मिल बनाने वाले हजारों रसोईया, सफाई कर्मी बेरोजगार हो जायेगें।

उन्होने कहा नियमो को देखकर लगता है, सरकारी स्कूल शिक्षा का मंदिर की गांरटी नहीं वरण सिर्फ भोजन की गांरटी बन कर रह जायेगा, कैसे बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता, जब सेटअप ही रहेगा कमजोर, हजारो डिग्रीधारी युवा वर्ग बेरोजगार हो जायेंगें, वही विडम्बना है, कि मातृशक्ति को सम्मान देने महतारी वंदना में एक हजार देकर वाहवाही बटोर रही है सरकार।

ताम्रध्वज साहू ने कहा नये सत्र से 67 नई शराब दुकान खोलने से युवाओं में शराब पीने का क्रेज बढ़ते जा रहा है, शराब लोगो को आसानी से हाथो हाथ मिल रही है, प्रदेश में कानून व्ययवस्था बिगड़ते जा रहा है, अपराध लूट, डकैती, हत्या, चोरी, लुटपाट सहित अपराध का गढ़ बन रहा है छत्तीसगढ, वही प्रदेश सरकार सुशासन राज का डिंडोरा पीट रहा है, जनता सरकार के मनमानी रवैये का समय पर जबाव जरुर देगी। ग्रामीणों द्वारा लगातार पेयजल, कानून व्यवस्था, भारतमाला परियोजना, मनरेगा का सुचारु रुप से कार्य नही होना, गांव में अवैध शराब बिकना, बिजली कटौती, अवैध खनन जैसे कई समस्याएं है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *