Breaking
रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।

आवास प्लास 2.0 मोर द्वार साय सरकार सर्वेक्षण कार्य सावनी में

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ही हमारी प्रयास– लोकमनी चंद्राकर

आवास प्लास 2..0  मोर दुआर साय सरकार सर्वेक्षण कार्य सावनी में  प्रारंभ हुआ

 

 

पाटन। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आह्वान पर मोर दुआर साय सरकार अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आवास प्लस 2.0 में पात्र हितग्राहियों को शामिल करना है। इस अभियान के तहत सर्वेक्षण कार्य आज पाटन ब्लाक के ग्राम सावनी में हुआ में जिसमें मुख्य रूप से पार्टी संगठन द्वारा अधिकृत पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन लोकमनी चंद्राकर उपस्थित रहे, इस दौरान ग्राम के विभिन्न हितग्राहियों के घर जाकर सर्वे का कार्य किया गया साथ हितग्राहियों से चर्चा कर सर्वे में आवास हेतु नाम जोड़ा गया। चंद्राकर ने उपस्थित सरपंच एव पंच प्रतिनिधियों को निवेदन पूर्वक कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री मान श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंशानुरूप हर कच्चे मकान वाले को पक्का मकान दिया जाना है, ऐसे हर गरीब एव मध्यम वर्ग परिवार जिनके पास पक्का मकान नही है इस योजना के लाभ से वंचित न हो आप सभी इस बात का ध्यान रखे हर पात्र हितग्राहियों का नाम सर्वे में आ जाए । साथ ही रोजगार सहायक को भी निर्देशित किया कि एक भी पात्र हितग्राही का नाम छूटना नही चाहिए, हमारी सरकार का प्रयास है कि इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ वहां अंतिम छोर के व्यक्ति को मिले। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ही हमारी प्रयास। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती रामेश्वरी जांगड़े सरपंच, रमाकांत यदु अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सावनी, विष्णु रिंगरी बूथ अध्यक्ष, रामानंद चंद्राकर उपसरपंच, हेमंत जांगड़े, राकेश यदु, जयपाल यदु पंच, श्रीमती रानी यदु पंच, राजेन्द्र चंद्राकर, प्रभात पटेल, अनिल पटेल, यशवंत पटेल, श्रीमती पार्वती पटेल, श्रीमती उखा पटेल, श्यामलाल पटेल, भूपेंद्र साहू रोजगार सहायक सहित शासकीय सर्वे टीम समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *