Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

विश्व पृथ्वी दिवस पर जनपद सदस्य प्रणव शर्मा शामिल हुए

सभापति प्रणव शर्मा सेजेस घुघुवा में विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम पर उपस्थित हुए

पाटन। वन एवं पर्यावरण स्थाई समिति के सभापति प्रणव शर्मा जी स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राम घुघुवा(क) में आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सम्मलित हुए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज एक ऐसा दिन है जो हमें न सिर्फ धरती के महत्व का एहसास कराता है, बल्कि उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सौंपता है। हमारी पृथ्वी केवल एक ग्रह ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। हर पेड़, हर बूंद पानी, हर जीव, सब हमारी सांसों से जुड़े हैं, लेकिन आधुनिक जीवनशैली ने इस संतुलन को बिगाड़ दिया है। बढ़ते प्रदूषण, पेड़ पौधों की कटाई, जल की बर्बादी और प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग हमारे भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। इस पृथ्वी दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए –वृक्षारोपण करें, प्लास्टिक का प्रयोग कम करें, जल और ऊर्जा की बचत करें। ये छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए, हम सब मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक हरित, स्वच्छ और सुरक्षित धरती की ओर कदम बढ़ाएं। उक्त अवसर पर सेजेस घुघुवा(क) के शाला विकास समिति के अध्यक्ष थानेश्वर प्रसाद साहू, पालक समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, प्रभारी प्राचार्य के के पहरी, वरिष्ठ शिक्षक जे एल वर्मा एवं शिक्षक उपस्थि रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *