Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

Uncategorized

अपने शिक्षकीय जीवन में बच्चों के शिक्षा पर विशेष जोर देने वाले शिक्षक दुलाराम देवांगन हुए सेवानिवृत्त

उतई। शासकीय प्राथमिक शाला पुरई में पदस्थ प्रधान पाठक श्री दुलाराम देवांगन जी आज 31 मई को सेवा निवृत्त हो रहे है । देवांगन सर इस स्कूल में 23 जुलाई 2010 से पदस्थ थे।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी देवांगन सर जी किसी परिचय के मोहताज नहीं है ।वे ईमानदारी ,अनुशासन और कर्तव्य परायण के लिए जाने जाते है ।उन्होंने अपने शिक्षकीय जीवन में बच्चों के शिक्षा पर विशेष जोर दिया ।अपने स्टाफ और ग्राम वासियों के सहयोग से स्कूल और बच्चों के विकास में भागीरथी बने ।
श्री दुलाराम देवांगन जी का जन्म 10 मई 1963 को गुण्डरदेही विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरेदा में हुआ । सर के पिता श्री कुशाल सिंह देवांगन एवं माता श्रीमती सोनकुंवर देवांगन थी । सर का बचपन गांव में बीता । उन्हें आज भी तान्दुला नदी में बचपन के दोस्तो के साथ डुबकी लगाने नदी को तैर कर पार करने की सुनहरी यादें याद है ।हॉयर सेकेंडरी 1983 में पास होने के बाद सर शिक्षक के पद पर 31 जनवरी 1984 गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम हरणसिंधी के प्राथमिक शाला में प्रथम नियुक्ति हुई।एक जुलाई 1988 से 30 जून 1990 तक डाइट बेमेतरा में प्रशिक्षण लिए। 1990 से 2008 तक गुण्डरदेही के परसदा स्कूल में सेवा दिए ।अक्टूबर 2008 से 22जुलाई 2010 तक प्राथमिक शाला अंजोरा डेयरी फॉर्म में सेवा दी। 23 जुलाई 2010 से 31 मई 2025 तक प्राथमिक शाला पुरई में कार्यरत रहे । पुरई के प्राथमिक शाला में सर ने 15 साल कार्य किया। उन्हें गांव के हर बच्चे और उनके माता पिता नाम से कार्य से पहचानते है । पालकों से उनका संपर्क हमेशा रहा ।बच्चों से लगाव स्नेह और शिक्षा गुणवत्ता के फलस्वरूप देवांगन सर को शिक्षा विभाग ने सन 2020 में उत्कृट प्रधान पाठक सम्मान से अलंकृत किया ।आज देवांगन सर इस पद से और शिक्षा विभाग से सेवा निवृत्त हो गए। सर के बेटा बहु नाती पोता से भरापुरा परिवार दुर्ग में रहते है ।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *