Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

उतई मंडल द्वारा भाजपा की स्थापना दिवस मनाया

भाजपा उतई मंडल में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया , मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने राष्ट्र सेवा पर जोर दिया 

 

रिपोर्ट — एम डी युसुफ खान

अंडा // उतई

 

*उतई । भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर मुख्य अतिथि रहीं,उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू ने अध्यक्षता की कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गीत के साथ हुई।अपने संबोधन में उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक दल का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा,विचारधारा और समर्पण की यात्रा का उत्सव है। उन्होंने बताया कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी, जिसकी जड़ें भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा में हैं।भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं,बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को अपनाया है। देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प इसकी पहचान बन चुका है। उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में भाजपा के कार्यों का भी उल्लेख किया।पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री फत्तेलाल वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने उन महान विभूतियों को याद किया,जिनके त्याग और तपस्या से यह संगठन इस मुकाम पर पहुँचा है।मंडल महामंत्री प्रवीण यदु ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके आदर्श हमें ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। प्रवीण यदु ने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है।उन्होंने बताया कि पार्टी गरीब,किसान, युवा और महिला सहित हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने,एकजुट होकर कार्य करने और जिले को विकास व संगठन के क्षेत्र में एक आदर्श जिला बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चंदू देवांगन ने किया आभार व्यक्त नगर भाजपा अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण साहू ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद सोनू राजपूत,लोकेश्वर चंद्राकर,घनश्याम चंद्राकर,लेखराम साहू,संगीता रजक,ममता चंद्राकर,दनेशश्वरी देशमुख,सुनीता चंद्राकर,विजय लक्ष्मी साहू,मोतिम ठाकुर,रमेश गजपाल,रामरतन मेश्राम,सोमन साहू,विनोद,सतीश चंद्राकर,लक्ष्मीनारायण साहू, फलेंद्र सिंह राजपूत,शिव नारायण देशमुख,ललित देवांगन,हेमंत टंडन,ताकेश्वर साहू,मुकेश देवांगन,गीतेश ठाकुर,करण सेन,ओमन लाल साहू,गिरेश शर्मा सहित अधिक सांख्य में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *