Breaking
रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।

Uncategorized

बाबा गुरु घासीदास ने समाज में समानता, एकता, भाईचारा व शांति का संदेश दिया… विजय बघेल

सादा तूहर रहन सहन सादा तूहर खान पान जी सत्य के रस्ता में चलइया तुमन सतनामी आव , दुनिया में तुहर अलग पहचान जी --गुरुनसी साहेब जी

 

 

 

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोंडपेंड्री में गुरु घासीदास जयंती पर एक दिवसीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं बाबा की जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंथी नृत्य प्रतियोगिता के पूर्व सतनाम शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें धर्म गुरु युवराज नसी साहेब रथ में सवार होकर शोभायात्रा में उपस्थित रहे। गुरु नसी साहेब का जगह जगह पुष्पमाला के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। साथ ही जय सतनाम बाल अखाड़ा नाईट किंग नवापारा राजिम एवं डीजे साउंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पंथी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम जय सतनाम सुरता के संगवारी मूंदगांव , द्वितीय लोकधारा पंथी पार्टी अहिवारा , तृतीय सत के उजागर पंथी पार्टी थनौद एवं चतुर्थ स्थान पर सतनाम पंथी नृत्य दल सारखी को दिया गया। इसी तरह महिला वर्ग से प्रथम सफुरा माता पंथी पार्टी उमरपोटी, द्वितीय सत के अंजोर बालिका पंथी पार्टी छाती, तृतीय सतनाम अमर ज्योति पंथी पार्टी दौर, एवं चतुर्थ स्थान जय सतनाम बालिका पंथी पार्टी साल्हेवारा को मिला। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद सदस्य ओम टंडन, अध्यक्षता सरपंच निलेश गनिर, विशेष अतिथि समाजसेवी संजय साव, समाजसेवी अमोल दास टंडन, समाजसेवी शीतल कोठारी, कुमार भाई टांक, वादशाह भाई टांक थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशेष अतिथि संजय साव ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। बाबाजी के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज में शांति , भाईचारा के साथ बड़े से बड़े कार्य किया जा सकता है। समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्यातिथि सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर, जनपद सदस्य देवेन्द्र त्रिवेणी बंजारे, सरपंच निलेश गनीर, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रवती कुर्रे, दिनेश दम्मानी, उमेश शर्मा, परिक्षेत्रीय सतनामी समाज सेलूद के अध्यक्ष दिलीप कुर्रे, कुणाल सोमानी, संजय अग्रवाल, बीबी सिंह, अक्षय जैन, पंकज चंद्राकर विशेष अतिथि थे।
मुख्यातिथि विजय बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने समाज में समानता, एकता, भाईचारा, शांति, समरसता और सद्भावना के प्रतीक थे।
बाबा गुरु घासीदास ने लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणी चंद्राकार ने भी संबोधित किया।

धर्म गुरु, युवराज , गुरु नसी साहेब जी का सतनाम शोभायात्रा यात्रा में। शामिल होने से पाटन क्षेत्र व दुर्ग जिले के सैकड़ों की संख्या में लोग सतनाम शोभायात्रा यात्रा में। उपस्थित रहे।

सादा तूहर रहन सहन सादा तूहर खान पान जी सत्य के रस्ता में चलइया तुमन सतनामी आव , दुनिया में तुहर अलग पहचान जी गुरु नसी साहेब जी उपरोक्त आशीष वचन सतनाम शोभायात्रा में व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आगे कहा कि गिरौदपुरी धाम में बाबा का दर्शन करने के लिए दुनिया भर के लोग दर्शन करने आते है। बाबा जी ने अपने ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा में करने हेतु प्रचार किया तथा लोक कल्याण के लिए कठोर तप एवं साधना का मार्ग अपनाकर अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा हेतु समर्पित किया। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन जय सतनाम युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामनाथ पप्पू गायकवाड , उपाध्यक्ष सुखेन्द्र जांगड़े , कोषाध्यक्ष अमित कुमार देशलहरे , सचिव भूपेंद्र , पुरुषोत्तम देशलहरे , देवेंद्र बंजारे , सुखेंद ,हेमलाल गायकवाड , रेखराम ख़ुटयारे,चंद्रशेखर जोशी , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *