गोंडपेंड्री में कल रविवार से एक दिवसीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता 23 दिसंबर को गुरुघासीदास जयंती, मड़ई मेला , रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम
दोपहर 1 बजे से सतनाम शोभायात्रा में धर्मगुरु , युवराज , गुरु नसी साहेब जी का आगमन , आयोजन समिति द्वारा तैयारी पूर्ण


पाटन । पाटन विधानसभा के ग्राम गोंडपेण्ड्री में रविवार 22 दिसंबर को एक दिवसीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया है। दोपहर 1 बजे सतनाम शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया है। जिसमें सतनामी समाज के धर्मगुरु , युवराज गुरु नसी साहेब जी भंडारपुरी वाले का आगमन होगा। सतनाम शोभायात्रा में धर्मगुरु , यूवराज , गुरु नसी साहेब जी शामिल होंगे। साथ ही जय सतनाम बाल अखाड़ा नाईट किंग का आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगी। सतनाम शोभायात्रा गोंडपेण्ड्री शाम 7 बजे से पंथी नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ होंगे। वहीं दूसरे दिन 23 दिसंबर सोमवार को परमपूज्य गुरुघसीदास बाबा जी की 268 वी जयंती मनाया जाएगा। रात्रि में छत्तीसगढ़ी लोकरंग रज्जू मनचला का रंगारंग प्रस्तुति होगी। उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति प्रमुख रामनाथ गायकवाड एवं अमित देशलहरे , चंद्रशेखर ,सहित अन्य लोग कार्यक्रम तैयारी में लगा हुआ है।