Breaking
सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रारंभ

स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंडा में नये सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ-  

10 अप्रैल से 5 मई तक कर सकते हैं आवेदन 

 

अंडा // शासन के निर्देशानुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अंडा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8 वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने जानकारी दी है कि इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश फार्म जमा करने का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक रहेगा।कक्षा 1 में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की आयु 31 मई 2026 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होना अनिवार्य है। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसकी पावती एवं आवश्यक दस्तावेज विद्यालय में जमा करना होगा।

 

 

विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन की संख्या अधिक होती है, तो सीटों का आबंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, जो विद्यार्थी पहले से विद्यालय में अध्ययनरत हैं, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। गौरतलब है कि 10 अप्रैल से 5 मई तक केवल आवेदन प्रक्रिया चलेगी, जबकि प्रवेश की अंतिम प्रक्रिया 5 मई के बाद ही शुरू की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभिभावकों को विद्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *