Breaking
सुशासन तिहार केवल आयोजन, धरातल पर बेबस किसान – ताम्रध्वज साहूसहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहूनगर पंचायत उतई में सुशासन तिहार दुर्ग ग्रामीण विधायक द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकनी व बालिकाओं को सुरक्षा किट बांटी गई पाटन जनपद पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार – दिग्गज नेताओं की मेहनत भी काम न आई सुशासन तिहार एक ढोंग है – पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहूशीर्षक: महेन्द्र कुमार साहू ने जन्मदिन धान संग्रहण केंद्र सेलूद में किया पौधरोपण, ‘खबरनामा ग्रुप’ की अभिनव पहल से जुड़ेथनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद में सुशासन तिहार – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई छ ग. वक्फ बोर्ड की मुस्लिम समाज से बड़ी अपील – बकराईद पर खुले में नहीं होगी कुर्बानी सभी की आस्था का रखें ख्याल — डा. सलीम राज

पूर्व गृहमंत्री का ब्यान सुशासन तिहार ढकोसला

सुशासन तिहार एक ढोंग है – पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

जनता महंगाई की मार झेल रही है और भाजपा सरकार सुशासन का ढोल पीट रही है - ताम्रध्वज साहू

 

 

दुर्ग। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, उर्वरक की कमी और आम जनता की आर्थिक परेशानियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम जनता त्रस्त है।’सुशासन तिहार’ को ढोंग करार दिया है पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू का कहना है कि जहां एक तरफ आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ‘सुशासन’ का ढोल पीट रही है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ‘सुशासन तिहार’ के दौरान खाद की कमी, धान खरीदी में भ्रष्टाचार और वसूली जैसे मुद्दों को लेकर जनता और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।दुर्ग और अन्य स्थानों की स्थिति: प्रदेश भर में आयोजित हो रहे इन शिविरों में कई जगह अव्यवस्थाओं के कारण भाजपा के ही विधायक और नेता असहज दिखाई दे रहें है।

श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की भाजपा सरकार जानबूझकर प्रदेश के किसानों को कमजोर कर रही है।भाजपा सरकार चाहती है कि प्रदेश के किसानों की धान की उपज कम हो ताकि उन्हें कम से कम धान खरीदी करना पड़े। बड़े किसानों को आसानी से खाद मिल जाती है, जबकि छोटे और गरीब किसान भटकते रहते हैं।

पूर्व मंत्री ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की बेलगाम कीमतों को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला है आरोप है कि केंद्र और राज्यों में मौजूद ‘डबल इंजन’ की सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल रही है, जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है।

 

डीजल, पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों पर जताई नाराजगी बढ़ती महंगाई से उन्होंने ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देशवासियों ने अच्छे दिनों के झूठे सपने दिखाए। भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर देश की आम जनता के सामने भुखमरी का संकट पैदा कर दिया है। केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार दिया है। महंगाई की मार ने आम आदमी को बेहाल कर दिया है। आए दिन डीजल, पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि की जा रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *