Breaking
सुशासन तिहार केवल आयोजन, धरातल पर बेबस किसान – ताम्रध्वज साहूसहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहूनगर पंचायत उतई में सुशासन तिहार दुर्ग ग्रामीण विधायक द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकनी व बालिकाओं को सुरक्षा किट बांटी गई पाटन जनपद पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार – दिग्गज नेताओं की मेहनत भी काम न आई सुशासन तिहार एक ढोंग है – पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहूशीर्षक: महेन्द्र कुमार साहू ने जन्मदिन धान संग्रहण केंद्र सेलूद में किया पौधरोपण, ‘खबरनामा ग्रुप’ की अभिनव पहल से जुड़ेथनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद में सुशासन तिहार – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई छ ग. वक्फ बोर्ड की मुस्लिम समाज से बड़ी अपील – बकराईद पर खुले में नहीं होगी कुर्बानी सभी की आस्था का रखें ख्याल — डा. सलीम राज

जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण

शीर्षक: महेन्द्र कुमार साहू ने जन्मदिन धान संग्रहण केंद्र सेलूद में किया पौधरोपण, ‘खबरनामा ग्रुप’ की अभिनव पहल से जुड़े

 

पाटनl 31मई 2026: पंचायत सचिव संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव महेन्द्र कुमार साहू ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करते हुए एक अनुकरणीय मिसाल पेश की।

 

श्री साहू ने अपने परिवार व ईष्ट मित्रो सहित’खबरनामा ग्रुप’_ की अभिनव पहल _”जन्मदिन पर एक पौधा”_ अभियान के साथ जुड़ते हुए धान संग्रहण केंद्र, सेलूद परिसर में पीपल की छायादार पौधा का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, _”जन्मदिन हमारी खुशी का दिन है। इस खुशी को प्रकृति के साथ साझा करें तो आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा और छांव मिलेगी।”_

 

उन्होंने पर्यावरण असंतुलन और बढ़ते तापमान पर चिंता जताते हुए सभी नागरिकों, समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं से निवेदन किया कि वे अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य मांगलिक अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी भी स्वयं लें।

 

कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के पुर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, पुर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, सरपंच खिलेश मारकंडे,तहसील साहू संघ पाटन के उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू, तहसील साहू संघ पाटन के उपाध्यक्ष विमला साहू, कृष्ण कुमार साहू, बिहारी लाल साहू, गिरवर वर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, बलराम वर्मा, योगेश साहू, गोविंद साहू, रवि पटेल, अजयसिंह राजपुत,बल्लु राय, नेतराम निषाद, दिलिप साहू, नरेश श्रीवास,धनंजय साहू, राकेश साहू, विकास साहू, गैदलाल साहू, सरफराज, योगेश चंदेल, श्रीमती तारा साहू, श्रीमती सीता बंछोर, धर्मेश कुमार साहू, कु खुशी साहू, कु पुष्पांजली साहू, कु पुजा साहू, राज साहू, चंद्रिका सहित खबरनामा ग्रुप के सदस्य, साहू समाज के पदाधिकारीगण, सचिव संघ के पधाधिकारीगण, धान संग्रहण केंद्र के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री साहू की इस पहल की सराहना करते हुए _’एक व्यक्ति-एक पौधा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

 

श्री साहू ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। यदि हर व्यक्ति जन्मदिन पर एक पेड़ लगाए तो कुछ ही वर्षों में हमारा प्रदेश हरा-भरा हो जाएगा।

 

जन्मदिन मनाएं पेड़ लगाकर, पर्यावरण बचाएं मिलजुल कर”* के संदेश के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *