Breaking
सुशासन तिहार केवल आयोजन, धरातल पर बेबस किसान – ताम्रध्वज साहूसहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहूनगर पंचायत उतई में सुशासन तिहार दुर्ग ग्रामीण विधायक द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकनी व बालिकाओं को सुरक्षा किट बांटी गई पाटन जनपद पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार – दिग्गज नेताओं की मेहनत भी काम न आई सुशासन तिहार एक ढोंग है – पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहूशीर्षक: महेन्द्र कुमार साहू ने जन्मदिन धान संग्रहण केंद्र सेलूद में किया पौधरोपण, ‘खबरनामा ग्रुप’ की अभिनव पहल से जुड़ेथनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद में सुशासन तिहार – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई छ ग. वक्फ बोर्ड की मुस्लिम समाज से बड़ी अपील – बकराईद पर खुले में नहीं होगी कुर्बानी सभी की आस्था का रखें ख्याल — डा. सलीम राज

पाटन जनपद पंचायत उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार

पाटन जनपद पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार – दिग्गज नेताओं की मेहनत भी काम न आई 

सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा दुर्ग   Ⓜ️ 9179799491

 

 

 

 

पाटन       

जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू को 1131 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में जोहार पार्टी की सक्रिय मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी अपने गांव पांहदा के बूथों में तीसरे स्थान पर रहे।

उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनाव प्रचार में राज्य के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जिला भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश स्तर के नेता तथा पाटन क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे ।और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का भरपुर प्रयास किया। इसके बावजूद मतदाताओं ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया।

चुनाव परिणाम का सबसे चर्चित पहलू यह रहा कि भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू अपने ही गांव पांहदा के दोनों बूथों में तीसरे स्थान पर रहे। इसे भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है। परिणाम के बाद क्षेत्र में भाजपा की चुनावी रणनीति और स्थानीय संगठन की स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

उर्वशी शैलेश साहू की जीत को क्षेत्र के दिवंगत जनप्रतिनिधि शैलेश साहू की लोकप्रियता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उर्वशी साहू ने लगातार यह बात दोहराई थी कि वे अपने स्वर्गीय पति शैलेश साहू के अधूरे कार्यों को पूरा करने तथा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं।

परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल देखा गया। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और जीत का जीत का खुशियां मनाई गई। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता द्वारा शैलेश साहू के कार्यों, भूपेश बघेल के विकास मॉडल और कांग्रेस के प्रति व्यक्त विश्वास का जनादेश बताया है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *