Breaking
रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

पटवारी एक माह से मुख्यालय से गायब

एक माह से पटवारी गायब! ओटेबंद क्षेत्र के ग्रामीण खोज रहे हैं – आय-जाति, नामांतरण फौती आदि कार्यों के लिए

सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग Ⓜ️ 9179799491

 

 

अण्डा // विकास खंड गुण्डरदेही के गांव ओटेबंद के ग्रामीण हल्का क्षेत्र क्रमांक 10 में पटवारी की लगातार अनुपस्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक माह से अधिक समय से क्षेत्र में पटवारी का कोई अता-पता नहीं है। जिसके कारण राजस्व विभाग से जुड़े सभी जरूरी कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, फौती, जमीन संबंधी नकल, सीमांकन समेत कई आवश्यक कार्य लंबित पड़े हुए हैं। लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

कई विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया के लिए आय एवं जाति प्रमाण पत्र की जरूरत है, वहीं किसानों को ऋण, पंजीयन और भूमि रिकॉर्ड के लिए दस्तावेज चाहिए। लेकिन पटवारी की अनुपस्थिति के कारण सभी काम अटक गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर कार्य नहीं होने से शासकीय योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हल्का क्षेत्र क्रमांक 10 में तत्काल पटवारी की नियमित व्यवस्था की जाए तथा लंबित आवेदनों का जल्द निराकरण कराया जाए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों द्वारा आगे आंदोलन करने की चेतावनी भी दी जा रही है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *