Breaking
रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

Uncategorized

खाद वितरण में हो रही देरी को लेकर किसानों में आक्रोश*

खरीफ सीजन प्रभावित होने की आशंका, शीघ्र वितरण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी*

 

 

 

 

अंडा // 

 

खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले क्षेत्र में खाद (उर्वरक) की कमी को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। सेवा सहकारी समितियों में अब तक खाद का वितरण प्रारंभ नहीं होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे समय पर बुवाई कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

 

इसी गंभीर समस्या को लेकर किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपशाखा अण्डा के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर शीघ्र खाद वितरण प्रारंभ कराने की मांग की। किसानों का कहना है कि वर्तमान में खेती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, लेकिन आवश्यक उर्वरक उपलब्ध नहीं होने से पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।

 

किसानों द्वारा यह ज्ञापन शाखा प्रबंधक मनोज सेन को सौंपा गया, जिसमें स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।

 

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सेवा सहकारी समितियों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर वितरण प्रारंभ नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

 

इस दौरान किसान प्रतिनिधि के रूप में प्रशांत साहू, कमल साहू, किर्तन कुमार एवं किसान नेता व जनपद सदस्य ढालेश साहू उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *