कुथरेल में सुशासन तिहार में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

अंडा // एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत कुथरेल में जिला स्तरीय सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना के बारे में जानकारी दी गई।
विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण कार्य के रूप मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , कुपोषण आदि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही बाल विवाह रोकथाम एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा व पर्यवेक्षक सोनल सोनी ने दी।
श्रीमती ममता साहू पर्यवेक्षक चंदखुरी, श्रीमती चंद्रकला वर्मा अंडा सेक्टर, श्रीमती प्रमिला वर्मा उतई सेक्टर,हनोदा पर्यवेक्षक श्रीमती सोनल सोनी व विभागीय अधिकारी एवं कार्यकर्ताएं शामील रहीं।
