अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती पर ढालेश साहू ने दी शुभकामनाएं
सुख-समृद्धि, शांति और समाज में सद्भाव बनाए रखने की कामना

दुर्ग। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद सदस्य ढालेश साहू ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
ढालेश साहू ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व दान, धर्म और पुण्य कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, वहीं भगवान परशुराम जयंती हमें धर्म, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कामना की कि इन पावन अवसरों पर सभी के जीवन में खुशहाली, शांति एवं समृद्धि का वास हो तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक सुदृढ़ हो।
उन्होंने आगे कहा कि हमें इन पर्वों के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज के कमजोर वर्गों की सेवा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।