अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती पर ग्राम प्रधान। दिग्विजय सिन्हा ने दी शुभकामनाएं
*सुख-समृद्धि, शांति और समाज में सद्भाव बनाए रखने की कामना*

✍🏾वरिष्ठ पत्रकार एम डी ✍🏾 युसुफ खान
अंडा – दुर्ग
अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ग्रामपंचायत अंडा के सरपंच दिग्विजय सिन्हा, पंचगण,जनपद सदस्य व जिला के जनप्रतिनिधियों ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
ग्राम प्रधान सिन्हा ने कहा कि अक्षय तृतीया का पर्व दान, धर्म और पुण्य कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, वहीं भगवान परशुराम जयंती हमें धर्म, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने ने कामना की इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में खुशहाली,सुख शांति व समृद्धि का वास हो ।
उन्होंने आगे कहा कि हमें इन पर्वों के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज के कमजोर वर्गों की सेवा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।



