काम के दौरान इमारत से नीचे गिरने और बिजली के हाईटेंशनतार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

✍🏾 एम डी युसुफ खान ✍🏾
दुर्ग / बालोद
बालोद जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। काम के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक मिस्त्री की जान ले ली। हादसे में जान गंवाने वाले मिस्त्री की पहचान विनोद कुंजाम के रूप में हुई है।
मृतक विनोद कुंजम एक इमारत की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गए। दुर्भाग्यवश गिरने के दौरान वहां से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में भी आ गए। करंट लगने और ऊंचाई से गिरने की दोहरी मार के कारण मिस्त्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया दिल्ली राजहरा पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और अब इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि क्या सुरक्षा मानकों में कोई चुक हुई थी या यह एक आकस्मिक दुर्घटना थी। यह घटना निर्माण कार्यों में लगी सुरक्षा की गंभीरता को उजागर करती है। किसी भी ऊंचाई पर काम करते समय सेफ्टी बेल्ट का उपयोग करना और कार्य स्थल के पास से गुजर रहे बिजली के तारो के प्रति बहुत ही सावधानी रखना जरूरी है। क्योंकि थोड़ी सी चुक से दर्दनाक हादसा हो सकता है।