Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कला

केडी स्कूल बच्चो का रिजल्ट उत्कृष्ट

के डी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, उच्च अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान 

     अंडा / दुर्ग // 

 

के डी पब्लिक स्कूल दुर्ग के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहे हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनेक

विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इन उपलब्धियों के क्रम में

यशी देवांगन ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

झलक साहू ने 91.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लेखराज साहू ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त

नेहल चंद्राकर 84%, श्रेयश शर्मा 83.6%,योगिता खारांशु 82.4%, खुशी साहू 80.6%,मौली 79%,रागिनी साहू 77%,चांदनी झा 76.4%, ,नियति मिश्रा 74.2%,निधि चंद्राकर 74%,राजवीर 74%, देवव्रत 73%, प्राची चक्रधारी 71%,अमित साहू 71%अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सभी विद्यार्थियों का परिणाम अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।

विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होते रहेंगे…..

 

 

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *