Breaking
सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

आत्मा हत्या करने से बचाने पर सम्मानित

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित

 

 

पाटन । पाटन नगर के अंतर्गत एक नागरिक द्वारा शनिवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले अपने उपाध्यक्ष व पार्षदों की टीम के साथ रायपुर से पाटन लौट रहे थे। रास्ते में उनकी नजर इस घटना पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई।

 

इस सराहनीय और मानवता से परिपूर्ण कार्य को देखते हुए दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति जितेन्द्र निर्मलकर एवं पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मानवीय कार्य के लिए पुलिस प्रशासन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। समय रहते अगर हम किसी की मदद कर सकें तो यही सबसे बड़ी सेवा है। हमने सिर्फ अपना कर्तव्य निभाया है। आगे भी जरूरत पड़ने पर हम हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे। जनसेवा ही प्रभु सेवा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आत्मघाती कदम उठाने से पहले जरूर अपने परिवार के बारे में सोचे, मरने से समस्या का समाधान नहीं होता है, बल्कि समस्या को मारने से समाधान होता है। और ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका समाधान ना हो, हर समस्या का समाधान है।

 

इस अवसर पर सीएसपी रघुनंदन राठौर, पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ भी उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *