Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

तख्तपुर में 17 बकरियों का मौत

तखतपुर में चौंकाने वाली घटना- रात में आंगन में बंधी 17 बकरियों की मौत ,गरीब परिवार बहुत ही आर्थिक संकट में 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान 

Ⓜ️ 9179799491

 

 

तखतपुर // क्षेत्र के ग्राम पंचायत चितावर में एक बेहद ही मार्मिक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गरीब परिवार की आजीविका का मुख्य साधन रही पशुपालन, बकरा-बकरियों की एक ही रात में अचानक मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर बहुत ही आर्थिक संकट में आ गया है। परिजन सन्न है इस घटना से स्तब्ध हैं। कुछ कह नहीं पा रहे हैं। मातम सा छा गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितावर निवासी प्रेम लाल विरकों प्रतिदिन की तरह अपने बकरा-बकरियों को शाम के समय चराने के बाद घर के आंगन में बांधकर सो गए थे। लेकिन सुबह जब वे उठे देखे तो उनके होश उड़ गए—आंगन में एक-दो नहीं बल्कि सभी 17 बकरा-बकरियों की लाशें पड़ी थी।

 

बताया जा रहा है कि मृत पशुओं की हालत बेहद भयावह थी। कई बकरियों की आंतें तक बाहर निकल आई थी। यह दृश्य देख पशुपालक परिवार के सदस्य सदमे में आ गए 8 सदस्यीय पर मानो दुखों का पहाड़ टूट गया। इस परिवार के लिए यही पशु पालन ही मुख्य आजीविका का एकमात्र साधन था। जिनके अचानक मर जाने से परिवार पर लगभग लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही है ।कुछ लोगों का मानना है कि किसी जंगली जानवर के हमले से यह घटना हुई है। हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा जांच के बाद ही पता चलेगा। घटना की सूचना सरपंच प्रतिनिधि देव सिंगरौल द्वारा तत्काल तखतपुर थाने में दे दी गई है ।साथ ही राजस्व विभाग के पटवारी और आर आई को भी मौके की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *