Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

दो पक्षों में विवाद

सट्टा विवाद लिया हिंसा का रुप, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट,युवक हुआ बुरी तरह से घायल दोनों पक्षों ने की एफआईआर पुलिस जांच में जुटी 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

 

   अंडा //दुर्ग // बालोद 

 

बालोद शहर के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में सट्टा पट्टी के विवाद में गंभीर रूप ले लिया जहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना से आहत एक युवक ने जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले ने शहर में सनसनी फैला दी है।

 

मिली जानकारी अनुसार नयापारा निवासी चुरामन साहू सट्टा पट्टी लिखवाने रेलवे कॉलोनी में नजीर खान की दुकान गया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। और उसके साथ मारपीट की गई जिससे उसका नाक बुरी तरह जख्मी हो गया। इस घटना में नजीर खान फैज खान सहित अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप है।

इस मामले में चुरामन साहू की शिकायत पर बालोद थाने में आरोपियों के खिलाफ बी एन एस की धारा 115(2), 296,(3), 332(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी और एक महिला एवं सैयद अली ने भी चुरामन साहू और उनके साथियों के खिलाफ बी एन एस की धारा 115(२), 296,3(5), 351(3), 332(c) के तहत काउंटर एफ आईआर दर्ज कराई है।

 

एफ आईआर में देरी का आरोप

चुरामन साहू ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव और सटोरियों के प्रभाव के चलते एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई। उनका कहना है कि उन्हें दिन भर थाने में बैठाकर रखा गया और बाद में कार्यवाही की गई।

 

जहर पीकर जान देने की कोशिश

काउंटर एफआईआर की जानकारी मिलने के बाद आहत होकर चुरामन साहू ने जहर सेवन कर लिया। जहर पीने के बाद उसने करीब 1 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया ।जिसमें वह अपने परिजनों से माता-पिता का ख्याल रखने की बात कहता नजर आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। इस पूरे मामले से जुड़े कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में चुरामन साहू और नजीर खान के बीच बहस भी देखी जा रही है। वही नजीर खान की भी घायल अवस्था में तस्वीर सामने आ रही है। घटना में मामले में एक आरोपी का युवक कांग्रेस से जुड़ा होना बताया जा रहा है। वही वायरल वीडियो में चुरामन साहू द्वारा एक कांग्रेसी नेता का नाम भी लिया गया है ।जिससे मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।

फिर हाल वालोद पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और सामने आए सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है जहर सेवन की घटना के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है। आखिरकार सट्टा विवाद से शुरू हुआ यह मामला अब मारपीट, एफआईआर, आत्महत्या के प्रयास और राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तक पहुंच गया है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *