Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

जीवनदीप समिति मचांदुर की बैठक

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मचांदूर में जीवनदीप समिति की बैठक सम्पन्न

ढालेश साहू ने क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की रखी- मांग

 

By. Md.yousuf.

 

अंडा.// दुर्ग

 

 

 

मचांदुर। // प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मचांदूर में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित कर सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं सेवाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जनपद पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य ढालेश साहू, डॉ देवेन्द्र बेलचंदन खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड दुर्ग, डॉ पी एल भगत प्रभारी मंचादूर, राजकुमार, सीमा देवांगन,ननकु राम,रोशन साहू,विधायक प्रतिनिधि, मनोनित सदस्य, मितानिन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दवाइयों की नियमित उपलब्धता, डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

जनपद सदस्य ढालेश साहू ने कहा कि* ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में विशेष रूप से क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग रखी, ताकि ग्रामीणों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सके।

 

उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *