Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण का आयोजन

साहू समाज उस दर्पण की भांति हो जिसमें हर समाज अपना प्रतिबिंब देखे : ताम्रध्वज साहू

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

 

अंडा / दुर्ग 

 

साहू समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर समाज की दशा सुधारने और नई दिशा देने की सोच के साथ जिला दुर्ग के ग्राम कुरुद भिलाई में तहसील साहू संघ दुर्ग, ग्रामीण परिक्षेत्रीय साहू सघ जुनवानी एवं स्थानीय साहू समाज कुरूद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ मनाई गई। आगामी, 2027में तहसील स्तरीय कर्मा जयंती परिक्षेत्र जेवरा में आयोजित की जायेगी यह मंच से घोषणा की गई।

इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ एवं पूर्व गृह मंत्री छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू , अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्षता नंदलाल साहू,अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन जागेश्वर साहू,पूर्व मंत्री छ.ग. शासन रमशीला साहू, कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश साहू संघ छ.ग. रमेश साहू ,उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग कृष्णा प्रसाद साहू,उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग मंजू साहू,संगठन सचिव जिला साहू संघ उमाशंकर साहू,नेहा साहू,वरिष्ठ समाजसेवी तुलसी साहू उपस्थित थे।

कर्मा जयंती में मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू समाज बड़ा समाज है। इसका प्रयोग दर्पण की भांति हो जिसमें दूसरा समाज अपना प्रतिबिंब देखे इसके लिए आवश्यक है जो भी पदाधिकारी समाज का नेतृत्व कर रहे हैं वे समाज में बने नियमों का पालन करते हुए अनुशासन में रहकर कार्य करते हुए साहू समाज को एक नई दिशा देने में अपना योगदान दें। कुछ कुरीति जैसे मृत्युभोज, विवाह में साड़ी का जिसका पहनावे से कोई लेना देना नहीं होता जो एक हाथ से दूसरे हाथों में बंटता रहता है। हम सभी को इस प्रकार हो रहे व्यर्थ खर्चों को रोकने के लिए सोच में बदलाव लाना होगा। समाज की महिलाओं को अपनी नारी शक्ति को हर पल जगाकर रखने की आवश्यकता है जो समाज के बेहतर स्वरूप को ढालने और साकार करने में सक्षम है।कर्मा जयंती में अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नंद लाल साहू,तहसील अध्यक्ष पुसऊ राम साहू,बतौर विशेष अतिथि महासचिव उमाशंकर साहू, अन्य अतिथियों ने भी समाज सुधार को लेकर अपने विचार रखे। कर्मा जयंती में महत्वपूर्ण विचारों को सम्मिलित करने में तहसील के संरक्षक जगदीश दीपक, डॉ. टीकम साहू, प्रीतम साहू,अध्यक्ष पुसऊराम साहू,उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू,उपाध्यक्ष लक्ष्मी साहू,महासचिव उमाशंकर साहू,कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद साहू संगठन सचिव सुमरन साहू,संगठन सचिव द्रौपती साहू,प्रचार सचिव पुनाराम साहू, सेवाराम साहू अंकेक्षक घनश्याम सिंह साहू,जिला प्रतिनिधि भेखा राम साहू,वरिष्ठ सलाकार फुलचंद साहूकार, रोहित साहूकार, राजकुमार साहू,सुमंत साहू परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण शिव कुमार साहू, छन्नू लाल साहू, लोकनाथ साहू, रूपसिंह साहू गिरेश साहू, गणेश राम साहू,शिव कुमार साहू,रमेशर साहू,मीना साहू, भूपेन्द्र साहू, सरस्वती साहूघनश्याम साहू, फुलचंद साहू, अश्वनी साहु,रामजी साहू राजकुमार साहू, सुविरा साहू,विनोद कुमार साहू,भारती साहू,टिकेश्वर साहू, किरण कुमार साहू, कंवल सिंह साहू, थानुराम गरीब राम साहू,अजय कुमार,महेन्द्र कुमार साहू, बलराम साहू जी सहित समाज के वरिष्ठ गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी तहसील साहू संघ के मिडिया प्रभारी राजेन्द्र साहू ने दी।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *