सरपंच पर मनमानी और पारदर्शिता की कमी का आरोप
ग्रामीणों ने की मनमानी व धमकी की शिकायत प्रशासन व एस पी से की कार्यवाही की मांग

✍🏾एम डी युसुफ खान की रिपोर्ट
अंडा – दुर्ग – बालोद
देवी नवागांव में सरपंच के खिलाफ जन आक्रोश
बालोद जिले के देवी नवागांव में सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष बलिराम यादव और सचिव देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस अधीक्षक( एसपी) को शिकायत सौंप कर सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच निर्मल वनपाल मनमाने तरीके से कार्य करवा रहे हैं ।और किसी भी विकास कार्य की जानकारी पंचों या ग्रामीणों को नहीं दी जाती । जिससे गांव में पारदर्शिता का अभाव बना हुआ है ।उन्होंने यह भी कहा है कि सरपंच द्वारा अपर कलेक्टर और तहसीलदार के नाम का धौंस दिखाकर दबाव बनाया जाता है। जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि सरपंच की कार्यप्रणाली के कारण गांव में भयऔर अशांति का माहौल बन गया है ।जो भी व्यक्ति उनके कार्यों का विरोध करता है ।उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिससे लोग खुलकर अपनी बात रखने से डर रहे हैं।
निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग
ग्राम वासियों ने प्रशासन और एस पी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्यवाही की जाए। ताकि गांव में शांति और पारदर्शिता बहाल हो सके।
