Breaking
रामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत बेन्दरी में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

घुंघवा में महायज्ञ

नारायणपुर (घुघुवा क) में महायज्ञ के साथ मात्र 17 वर्षीय रोहन कृष्ण महराज की देवी भागवत विशेष आकर्षण का केंद्र

12 मार्च को रात्रि में छालीवुड स्टार भजन आर्केस्ट्रा की होगी प्रस्तुति

 

 

पाटन। क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा दिनांक 7 से 16 मार्च 2026 तक पूर्व वर्षों की भांति निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिवस के कार्यक्रम में यज्ञाचार्य बिरेंद्र शर्मा निवासी नेवनारा बेरला वाले एवं अन्य समस्त सहायक आचार्यों के उपस्थिति में मुख्य यजमान कमलनारायण शर्मा धर्म पत्नी नीता शर्मा जी एवं द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है, पवित्र यज्ञ स्थल का बड़ी संख्या में भक्तगणों द्वारा फेरा लगाया जा रहा है। तत्पश्चात प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से संध्या 6.30 बजे तक मात्र 17 वर्षीय कथा वाचक आचार्य रोहण कृष्ण शर्मा जी, ग्राम-सर्वा, जिला-बलौदा बाजार (छ.ग.) द्वारा देवी भागवत पुराण कथा किया जा रहा है, महाराज श्री बचपन से देवी भागवत कथा कर रहे हैं, महाराज द्वारा कथा योग्य वक्ता द्वारा देवी कथा श्रवण का महत्व बताया गया, कथा में महाराज जी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी जस गीत भजन आरती संगीतमय मनमोहक रूप से प्रस्तुत की जाती हैं।

 

12 मार्च को रात्रि 08 बजे से भजन आर्केस्ट्रा छॉलीवुड स्टार जय शीतला मईया फेम लिलेश्वर सिन्हा की विशेष आकर्षक प्रस्तुति होगी।

महायज्ञ एवं देवी भागवत में बड़ी संख्या में लोगों की रोजना उपस्थिति हो रही है।

 

आयोजक श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति द्वारा सर्वसामान्य से करबद्ध अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पुनीत नारायण धाम क्षेत्र में धार्मिक आयोजन में यथासंभव यथाशक्ति तन, मन, धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य प्राप्ति करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाएं।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *