Breaking
दुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन 

जिला स्तर पर उल्लेखनीय कार्य

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिरसीदा का गौरव बढ़ा, रितिक कुमार ने जिला स्तर पर किया प्रथम स्थान प्राप्त

 

✍🏾 एम डी युसुफ खान

 

 

अंडा /गुंडरदेही/

 

राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिरसीदा के कक्षा आठवीं के होनहार छात्र रितिक कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शाला, संकुल एवं विकासखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

रितिक कुमार ने सबसे पहले संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विकासखंड गुंडरदेही में आयोजित प्रतियोगिता में संकुल का प्रतिनिधित्व करते हुए विकासखंड स्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल किया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए उन्होंने जिला बालोद में आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में गुंडरदेही ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए पुनः प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।

इस उपलब्धि पर शाला की प्रधान पाठक श्रीमती लीना देवांगन एवं समस्त शिक्षकगणों ने रितिक कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रहलाद चंद्राकर एवं समिति के सभी सदस्यों ने भी छात्र को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे शाला के लिए गौरव का क्षण बताया।

उल्लेखनीय है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिरसीदा के विद्यार्थी विगत तीन वर्षों से लगातार इस क्विज प्रतियोगिता में जिला स्तर तक स्थान प्राप्त कर शाला परिवार एवं क्षेत्र का मान बढ़ा रहे हैं। रितिक की इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *