अंडा थाना में कार्यक्रम
अंडा थाना में गूंजा हर-हर महादेव वैदिक मंत्रोच्चार, जलाभिषेक,
फलाभिषेक के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा व रुद्राभिषेक पूजा की गई

संवाददाता – युसूफ खान
अंडा // दुर्ग //
श्री हनुमान मंदिर थाना प्रांगण अंडा में
महाशिवरात्रि पर्व पर गौरव ग्राम अंडा थाना प्रांगण में 16 फरवरी सोमवार को ग्राम पुरोहित महेंद्र पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, जलाभिषेक, फलाभिषेक,के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा व रुद्राभिषेक पूजा की गई।
सुबह 11 बजे भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया गया।और गांव व क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। दोपहर में प्रसादी वितरण किया गया।
यह आयोजन परस ठाकुर थाना प्रभारी व पुलिस स्टाफ द्वारा किया गया था। इस समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ जन व ग्रामीण जन शामील रहे। पूरा परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।