न्योता भोजन
शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में न्योता भोजन का आयोजन

पाटन। पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रवती कुर्रे जी के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में न्योता भोजन कराया। साथ ही उन्होंने स्कूल के बच्चों को स्वयं अपने हाथों से भोजन में खीर , पूरी , चावल , सब्जी परोसने का कार्य किया। इस दौरान रसोइया कीर्तन , बबली , शीनू , प्रधानाध्यापक श्री मुकेश साहू , सहायक शिक्षक रोशन साहू उपस्थित थे।