Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

धान की अवैध परिवहन

अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 772 कट्टा धान जब्त

 

महासमुंद। जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न तहसीलों में मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में कुल 772 कट्टा धान जप्त किया गया।

पिथौरा विकासखंड अंतर्गत रजपालपुर-झारमुड़ा के समीप अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 100 बोरे धान को पकड़कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम भुरकोनी में लखन डडसेना के निवास पर 250 बोरी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर राजस्व एवं मंडी विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर धान जब्त किया गया।

 

बसना विकासखंड में अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 200 कट्टा धान जब्त किया गया। ग्राम पोटापारा में 86 पैकेट धान अवैध पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की गई। इसके अलावा सरायपाली विकासखंड में ओडिशा से आ रहे दो पिकअप वाहनों को जगलबेड़ा-गोहेरा पाली मोड़ पर रोककर जांच की गई, जिसमें 136 पैकेट धान अवैध रूप से परिवहन करते पाए गए, जिन्हें मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *