Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

संगवारी जेंडर कार्यक्रम

जनपद पंचायत पाटन में संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र का हुआ उद्घाटन

 

पाटन।  जनपद पंचायत पाटन कार्यालय में बिहान कार्यक्रम एवं चैतन्य संस्था के संयुक्त सहयोग से संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र (GRC) का उदघाटन कार्यक्रम के मुख्यातिथि कीर्ति नायक ,सभापति खेमलाल देशलाहरे, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, सीईओ  जागेंद्र साहू  एडिशन सीईओ श्वेता यादव, क्षेत्रीय समन्वयक अमित द्विवेदी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में बिहान समूह के पीआरपी दीदियां एवं अन्य स्वयं सहायता समूह की दीदियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया, जिसमें महिलाओं से संबंधित जेंडर आधारित समस्याओं, घरेलू हिंसा, भेदभाव एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन एवं समाधान उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

बिहान और चैतन्य संस्था के सहयोग से स्थापित यह संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र महिलाओं के लिए एक सुरक्षित एवं सहयोगात्मक मंच के रूप में कार्य करेगा, जहाँ वे अपनी समस्याओं को साझा कर उचित परामर्श और सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र को सफल बनाने एवं समाज में जेंडर समानता को बढ़ावा देने सभी मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *