Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभाल

जिला सहकारी बैंक दुर्ग का अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की नियुक्ति

जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रीतपाल बेलचंदन ने सरकार संगठन का जताया आभार।

बुधवार 17/12/25 को दोपहर 01 बजे नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय परिसर में पदभार ग्रहण करेंगे!

 

 

बुधवार 17/12/25 को दोपहर 01 बजे नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय परिसर में पदभार ग्रहण करेंगे!

 

दुर्ग। दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पश्चात किसान नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने भाजपा संगठन, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी तथा माननीय सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

 

साथ ही कहा कि मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि अविभाजित दुर्ग जिला—दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा—के किसानों, कृषक समूहों और सहकारी समितियों के हित में सहकारिता को सशक्त माध्यम बनाकर कार्य करूंगा। किसानों की प्रगति, उनकी उन्नति और आर्थिक मजबूती के लिए सहकारी बैंक की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाने का सतत प्रयास रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि सहकारिता के मूल मंत्र—विश्वास, सहभागिता और विकास—को आधार बनाकर किसानों को समय पर ऋण, बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ और नई संभावनाएँ उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी। सभी जनप्रतिनिधियों, सहकारी साथियों और किसानों के सहयोग से हम मिलकर दुर्ग संभाग में सहकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *