दुर्ग जिला अध्यक्ष बने खेललाल देशलहरे
खेमलाल देशलहरे बने, अनुसूचित जाति मोर्चा के दुर्ग जिला अध्यक्ष

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारियों एवं जिला अध्यक्षों के घोषणा किया। जिसमें दुर्ग जिले से जनपद पंचायत पाटन के सभापति , ग्राम टेमरी निवासी खेमलाल देशलहरे को अनुसूचित जाति मोर्चा के दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाया है। ज्ञात हो इसके पूर्व श्री खेमलाल देशलहरे जनपद पंचायत पाटन के लगातार दो बार उपाध्यक्ष एवं तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष रहे है। खेमलाल देशलहरे की सक्रियता एवं पार्टी के लिए समर्पित रहने का लाभ मिला है । भाजपा ने उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा के दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।