Breaking
रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।

जनपद पंचायत पाटन

*नगर पंचायत पाटन में सम्पन्न हुआ सुशासन तिहार समाधान शिविर, नागरिकों के समस्या का हुआ त्वरित समाधान*

नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के साथ निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भी शामिल हुए

 


पाटन। नगर पंचायत पाटन में सुशासन तिहार 2025 संवाद से समाधान के तहत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में नगर पंचायत पाटन, अखरा, अटारी और खोरपा के नागरिक पहुंचकर अपने समस्या को रखा और जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने मिलाकर समस्या का त्वरित समाधान किया। नगर पंचायत के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा ने शिविर का निरिक्षण कर शिविर में पहुंचे नागरिकों एवं अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी लिया।

जितेंन्द्र वर्मा निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जनता की समस्याओं को सभी विभागीय अधिकारी विभागवार सुनकर त्वरित निराकरण कर रहे हैं। शिविरों में हितग्राहियों व लाभार्थियों को आवश्यक उपकरण भी प्रदान की जा रही हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार के कार्य प्रणाली से जनता उत्साहित हैं।

योगेश निक्की भाले नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत पाटन की ओर से आज समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में अधिकारियों के साथ मिलकर हमने सभी के समस्या का त्वरित समाधान किया हैं। जनता की समस्या का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता हैं। जनता की सेवा करने के लिए मैं दिन रात समर्पित हूँ। केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी व हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने का कार्य भी हमारे द्वारा किया जा रहा हैं।

 

इस अवसर पर सभापति केवल देवांगन,देवेन्द्र ठाकुर,जितेन्द्र निर्मलकर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, पार्षद संगीता धुरंधर, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल,केशव बंछोर,दामोदर चक्रधारी,योगेश सोनी,कीर्तन देवांगन,सागर सोनी,आदित्य सावर्णी,वेदप्रकाश वर्मा,विक्की बंछोर,भाजपा पदाधिकारी,पार्षदगण जनप्रतिनिधिगण,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा,अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता साथी सहित गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *