Breaking
रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।

जनपद पंचायत पाटन

पाटन क्षेत्र के तीन निर्दलीय जनपद सदस्यों ने किया भाजपा प्रवेश :: पाटन जनपद समीकरण में भाजपा हुई मजबूत, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों में से एक रहे पाटन क्षेत्र के कमलेश वर्मा ने भी भाजपा का दामन थामा

 

 

पाटन। पाटन ब्लॉक के नवनिर्वाचित तीन जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग पहुंचकर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पुरुषोत्तम देवांगन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू के समक्ष भाजपा प्रवेश किया।

ज्ञातव्य हो कि पाटन में बड़ी संख्या में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार जनपद सदस्य के रूप में चुनाव जीतकर आए हैं, इसके बाद नए घटनाक्रम में पाटन क्षेत्र के नवनिर्वाचित तीन निर्दलीय जनपद सदस्यों ने मंगलवार को भाजपा में प्रवेश लिया। नवनिर्वाचित निर्दलीय जनपद सदस्यों में कमलेश वर्मा, कुसुमलता राकेश आडिल, और दुलौरिन यादव ने भाजपा के सिद्धांत विचारधारा और रीति नीति को अंगीकार कर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त कर भाजपा में प्रवेश देने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए तीनों निर्दलीय जनपद सदस्यों को भाजपा की पंच निष्ठाओं का संकल्प दिलाकर भाजपा प्रवेश कराया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबियों में से एक रहे पाटन क्षेत्र के कमलेश वर्मा ने प्रतिष्ठित गांव बोरेंदा से निर्विरोध सरपंच रहते हुए लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम किया और निर्विरोध सरपंच बनने के बाद इस बार कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय जनपद सदस्य निर्वाचित हुए। कमलेश वर्मा के भाजपा प्रवेश से पाटन कांग्रेस को जबरदस्त झटका लगा हैं। वहीं कुसुमलता आडिल ग्राम पंचायत कसही के निवर्तमान सरपंच और मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के युवा अध्यक्ष राकेश आडिल की पत्नी है। ग्राम गाड़ाडीह निवासी जनपद सदस्य दुलौरिन यादव के पुत्र खिलेश यादव सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पाटन क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश-प्रदेश आगे बढ़ रहे हैं। आज हर क्षेत्र विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया हैं। आज भाजपा के कार्यप्रणाली एवं विचारधारा से प्रभावित होकर दिग्गज कांग्रेस नेता एवं आम नागरिक भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनकर जनसेवा में कार्यरत हैं।

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता हमारे सम्पर्क में हैं और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर जनसेवा करने की बात कह रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके ही गृह जिला में अब कार्यकर्ता नहीं मिलेगा। उनके गृह विधानसभा पाटन, अमलेश्वर और कुम्हारी में भाजपा को विजयश्री प्रदान कर जनता ने कांग्रेस को नकार दिया हैं। नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा दुर्ग जिला सहित पूरे प्रदेश में सबसे अधिक सीट जीतकर आयी हैं। भाजपा विश्व की एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का अवसर दिया जाता है। भाजपा ने गांव शहर के सामान्य से सामान्य कार्यकर्ताओं को टिकिट देकर अंत्योदय के स्वप्न को साकार किया हैं। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर लगातार जनमानस भाजपा से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर अजय तिवारी, जिला मंत्री एवं नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य पवन शर्मा, बोधन यादव, दीपक चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, रजनीश श्रीवास्तव, रवि सिन्हा, नवीन पवार, राहुल दीवान, राजेश राजपूत प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *