Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

महाशिवरात्रि कार्यक्रम

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में रुद्राभिषेक एवम महाभण्डारा का आयोजन 

शाम को शिवपार्क कॉलोनी की महिलाओं एवम पुरुषों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा

 

 

पाटन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में शिव मंदिर प्रबंधन समिति एवम समस्त कॉलोनी वासियों के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवम महाआरती का आयोजन आज 26 फरवरी को किया गया है । उक्त जानकारी देते हुए शिवमन्दिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि आचार्य पंडित धर्मेंद्र शर्मा जी के द्वारा रुद्राभिषेक एवम महाआरती का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा , मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती निशा अरुण सोनी विराजित होंगे, महाआरती के पश्चात महाभण्डारा का आयोजन रखा गया है । शाम को शिवपार्क कॉलोनी की महिलाओं एवम पुरुषों द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा । इस वर्ष भगवान भोलेनाथ को महाकाल के रूप में श्रृंगार किया जा रहा है जो आकर्षण का केंद्र रहेगा । शिव मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दुबे , मोरध्वज साहू , ललित कुमार बिजौरा , प्रवीण चंद्राकर , विजय देवांगन , विनोद देशमुख , विजेंद्र चंद्राकर , महेंद्र बंजारे , राजकिशोर भट्ट , पुरुषोत्तम पाल , नरेंद्र विश्वकर्मा , मनोज शर्मा , अभय सैनी , प्रमोद वर्मा , देवनारायण चंद्राकर , गिरधर साहू , पी.पी.सिंह , लक्ष्य देवांगन सहित समिति के सदस्यों ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने कॉलोनी वासियों से आग्रह किया है ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *