पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे ने की डुंडेरा जोरातराई में नियमित पानी टैंकर की मांग


उतई। नगर पालिक निगम रिसाली के ग्रामीण वार्ड डुंडेरा, जोरातराई में नल जल योजना के तहत सभी घरों में होने पानी सप्लाई नियमित नही हो रही है।जिसे लेकर नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने नगर निगम रिसाली के आयुक्त के नाम ज्ञापन देकर व्यवस्था को जल्द सुधारने व ग्राम में परमानेंट पानी टैंकर उपलब्ध कराने मांग की है।पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि डुंडेरा जोरातराई में मोरिद जलासय से पानी की सप्लाई की जाती है,लेकिन कुछ दिनों से मोरिद में बने फ़िल्टर प्लांट व डुंडेरा पानी टंकी में हो रही तकनीकी खराबी के चलते दोनों वार्डो में नियमित पानी की सप्लाई नही हो पा रही है इसके साथ ही ग्राम डुंडेरा के विभिन्न मौहल्ले के हैंडपंप भी खराब है जिसके चलते ग्रामीणों के सामने इस विकराल गर्मी में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है उक्त समस्या को जल्द सुधारने के साथ ही नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई नही होने के स्थिति से निपटने के लिए आगामी दो महीने डुंडेरा व जोरातराई के लिए रेगुलर पानी टैंकर की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को पानी की किल्लत न हो सके।



