Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

Uncategorizedरोड एक्सीडेंट

रक्षाबंधन पर ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क दुघर्टना में मौत 

संपादक - एम डी युसुफ दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️ 9179799491

 

 

अंडा // दुर्ग //

 

रक्षाबंधन के दिन ससुराल से वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा 28 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे शैलदेवी महाविद्यालय अंडा के आगे जंजगिरी रोड पर हुआ। हादसे में युवक की पत्नी और एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

मृतक की पहचान योगेश यादव (25), पिता पुसऊ राम यादव, निवासी आशादीप स्कूल के पीछे नेवई भाठा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

 

अंडा थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार योगेश अपनी पत्नी संगीता यादव और एक वर्षीय बच्चे के साथ रक्षाबंधन पर ससुराल माहुद गया था। वहां से वापस लौटते समय जंजगिरी रोड पर उनकी बाईक को सी जी 07ए आर 4898 के चालक नितेश कुर्रे ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में योगेश को गंभीर चोटें आईं। परिजन एवं पुलिस द्वारा उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी संगीता और बच्चा सुरक्षित है।

पुलिस ने घटना का पंचनामा कर चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत धारा 281, 125(A), 106(1) बीएनएस एवं धारा 184 एमवी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

घटना से योगेश के परिवार में शोक का माहौल है। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *