पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन
संपादक -- एम डी युसुफ खान --- दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️ 9179799491

दुर्ग। 17 सितम्बर 2926
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास विभाग परियोजना दुर्ग ग्रामीण द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन प्रेरणा सभाकक्ष दुर्ग में किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे ने सर्वप्रथम सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य के बारे में बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,विकसित भारत 2047 का संकल्प लेना तथा जन सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में होने वाले आँगन मिलन अभियान की विस्तृत रूपरेखा बताईं । सुकन्या समृद्धि योजना में 0 से 10 वर्ष की बालिकाओं के खाता ओपन करने तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना के सभी पात्र हितग्राही के आवेदन अनिवार्य भरने का निर्देश दिया ।तत्पश्चात स्वीटी कौशिक ने उपस्थित सभी महिलाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने तथा सभी को एक साथ मिलकर विकास का दिया जलाने की अपील की। परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने बताया कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पौष्टिक थाली का प्रदर्शन किया जाए एवं जनसहभागिता से न्योता भोज का आयोजन हो।महिलाओं का स्वास्थ्य जांच टीकाकरण पारंपरिक व्यंजनों को अधिक पौष्टिक बनाने की विधि का प्रदर्शन किया जाए।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे,भिलाई महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, सुगन्धि सोनी, पुनम सोनी परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा, पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा। ममता साहू ,तृप्ति शर्मा, कंचन गौतम ,सोनल सोनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
