जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर

अंडा // दुर्ग
दुर्ग ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गौरव ग्राम गांधी नगर अंडा ,दुर्ग के कक्षा आठवीं के छात्र मयंक चंदन पिता योगेश्वर प्रसाद चंदन ने छ.ग.प्रेम निरंजन योगासन खेल संघ तथा दुर्ग डिस्ट्रिक योगासन खेल संघ एवं योगलंगर समिति भिलाई के तत्वावधान में कार्यक्रम में भाग लिया ।जिसमे2026 जिला स्तरीय नेशनल .योगासन .स्पोर्टस .
चेम्पियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक चंदन (प्रथम स्थान ) एवं आर्टिस्टिक डांसिंग योगा में (द्वितीय स्थान ) प्राप्त किया ।इन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर शाला परिवार का मान बढ़ाया एवं गाँधी नगर अंडा का नाम रोशन किया । यह प्रतियोगिता श्री जगन्नाथ मंदिर सेकटर 6 भिलाई में आयोजित हुई ।इसमें शाला की प्रधान पाठक श्रीमती विजय लक्ष्मी राव, कोच श्रीमती संध्या दुबे और पालक योगेश्वर प्रसाद चंदन का विशेष सहयोग व मार्गदर्शन रहा।इसी तरह प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए शाला परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गई।




