Breaking
अंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”

Uncategorized

रिसाली नगर निगम में पानी की किल्लत ,आम आदमी पार्टी ने किया नगर निगम का किया घेराव

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष पूरे प्रदेश भर अच्छी बारिश हुई है। जिससे कहा जा सकता इस बार गर्मी के दिनों में पानी की सकंट नहीं होगी? लेकिन रिसाली नगर निगम में अभी गर्मी आने में लगभग तीन से चार माह पूर्व ही वार्ड की लोगो को पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिससे गुस्साए लोगों ने आम आदमी पार्टी के दुर्ग लोक सभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल के नेतृत्व में शुक्रवार को रिसाली नगर निगम का घेराव किया। सैकड़ों के संख्या में रिसाली नगर निगम कार्यालय पहुंचे महिलाओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

*हर घर जल” बना नारा, पानी अभी भी सपना*

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब से बीजेपी की सरकार ने “हर घर जल” जैसी बड़ी योजनाओं के नाम पर जनता को सिर्फ़ सपने दिखाए हैं, जबकि आज भी रिसाली के कई वार्डों में नल सूखे पड़े हैं।

 

*गीतेश्वरी बघेल ने कहा*

 

हमारी दैनिक दिनचर्या पानी के बिना अधूरी है। महिलाएं सुबह बच्चों के टिफिन, घर के काम और दफ्तर की तैयारी में जुटी रहती हैं, ऐसे में घरों में पानी न होना सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। आगे उन्होंने बताया कि महिलाएं सुबह-सुबह 200 मीटर तक दूर जाकर टैंकरों से पानी लाने को मजबूर हैं।

 

* महिलाओं का दर्द – “टैंकर का पानी गंदा और बीमारियां फैलाने वाला.

 

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि टैंकर से मिलने वाला पानी बेहद गंदा आता है। उसमें कीड़े-मकोड़े, केंचुए और पत्थर तक मिलते हैं। इसी गंदे पानी के चलते पीलिया, डायरिया और त्वचा रोग जैसी गंभीर बीमारियां वार्डों में फैल रही हैं।

 

महिलाओं ने कहा कि सरकार ने जल मीटर तो लगा दिए हैं, जो अब खराब हो चुके हैं, लेकिन फिर भी वसूली जारी है। “घर तक पानी नहीं पहुंचा, पर टैक्स जरूर पहुंच गया।”

 

*आप नेताओं ने निगम सरकार पर साधा निशाना*

 

जिला अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि “अगर महापौर और पार्षद जनता की मूलभूत समस्या का समाधान नहीं कर सकते, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।” जिला महासचिव दिवाकर सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम ने लाखों-करोड़ों का बजट पानी आपूर्ति के लिए पास किया, गया जिसमें पाइपलाइन बिछा दी गई, परंतु “नल अब भी सूखे हैं, और जनता प्यासे।”

 

* निगम प्रशासन की प्रतिक्रिया

 

रिसाली नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए बताया कि समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। वहीं, महापौर शशि सिंहा ने भरोसा दिलाया कि वार्ड क्रमांक 15 में दो नए टैंकर शीघ्र लगाए जाएंगे। क्षेत्र में बोरवेल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

साथ ही, टैंकर से आने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।

 

आप पार्टी का ऐलान ,नहीं मिला समाधान तो होगा उग्र आंदोलन..

 

सभा के अंत में गीतेश्वरी बघेल और देविन्दर सिंह भाटिया ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान तय समय में नहीं हुआ, तो महिलाओं के नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

घेराव आंदोलन में आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

देविन्दर सिंह भाटिया (प्रदेश सचिव), गीतेश्वरी बघेल (दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष), ज्ञान प्रकाश तिवारी (लोकसभा महासचिव), रवि साहू (जिला अध्यक्ष), दिवाकर सिंह गायकवाड (जिला महासचिव) सहित पार्टी के वरिष्ठ सदस्य शिवा रायडू, भुवनेश्वरी जस्सू साहू, गीत राजपूत, शालू, अलका, मीना, सुनीता साहू, द्रौपदी, पार्वती, सूरज बाई, गौतम, सरस्वती, नंदिनी, रितु, कविता, राजकुमार, फूलचंद, बुधराम, कामता, नागेश्वर, आकाश, महेंद्र, लवली, अर्चना, हेमलता और अनेक साथी उपस्थित रहे।

 

नगर निगम रिसाली के द्वारा दिए गए आश्वासन कब तक ज़मीनी हकीकत बन पाते हैं। फिलहाल, रिसाली की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं जमीनी स्तर के मुद्दों लेकर आप पार्टी काफी सक्रियता के साथ आम जनता की आवाज बनकर रिसाली निगम क्षेत्र में सक्रिय है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *