Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

प्रधान पाठक सस्पेंड

पूर्व मध्यमिक शाला के प्रधान पाठक की शर्मनाक हरकत 

संभागीय संयुक्त संचालक ने की कार्रवाई

 

 

 

 

महिला वॉशरूम में मोबाइल छिपा वीडियो बनाने वाला प्रधान पाठक सस्पेंड

 

 

 

सस्पेंड के बाद प्रधान पाठक को देवभोग किया अटैच

 

 

रायपुर। स्कूल के महिला वाशरूम में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाने वाले तिल्दा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल बिलाड़ी के प्रधान पाठक को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड के बाद प्रधान पाठक को देवभोग के विकासखंड शिक्षा कार्यालय में अटैच किया गया है। बिलाड़ी स्कूल में प्रधान पाठक

 

की शर्मनाक हरकत से महिला शिक्षिकाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। स्कूल के महिला वाशरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग करता हुआ मोबाइल मिला। शिक्षिकाओं ने मोबाइल की जांच की तो चौंक गईं। शिक्षिकाओं ने तत्काल थाने पहुंचकर प्रधान पाठक के खिलाफ शर्मनाक कृत्य की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूछताछ में प्रभारी प्रधान पाठक भूपेन्द्र कुमार साहू ने वीड़ियो रिकॉर्डिंग की बात स्वीकारी। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 77, 238 बीएनएस एवं 66 (ड) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम

 

2020 के तहत अपराध दर्ज किया। इधर, मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर कार्यालय से प्राप्त अनुशंसा सहित प्रस्ताव के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पांडेय ने उक्त कृत्य को अशोभनीय आचरण एवं गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभारी प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड के बाद उसका मुख्यालय गरियाबंद जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवभोग नियत किया गया है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *